Aloo tikki burger in hindi | आलू टिक्की बर्गर (बनाने की विधि)
1. सबसे पहले एक कुकर आलू डाल के बॉईल करे। बॉईल हो जाने के बाद आलू को मैश कर और मैश किए हुए आलू में नमक, चावल का आटा, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें। हाथों से अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आकार के पटिक्कियां बनाएं। एक बड़े पैन में तेल गरम करें और मध्यम आँच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाये।
2. अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए तली हुई टिक्की को किचन टॉवल में रखे। इस बीच, बर्गर बन्स को दो हिस्सों में काटें। बर्गर बन के प्रत्येक आधे हिस्से पर 1 बड़ा चम्मच शाकाहारी मेयोनेज़ फैलाएं।
3. बर्गर बन के निचले आधे भाग में बर्गर पैटी मतलब टिक्की, टमाटर और प्याज के स्लाइस रखें। और दोनों बन्स को एक दूसरे के ऊपर रखे। इसे एक प्लेट में टमाटो केचअप और मेयोनेज़ के साथ खुद खाये और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी खिलाये और उनका दिल जीते।






0 टिप्पणियाँ